रोहिणी इलाके में मतदान को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच बदमाशों ने एक महिला सब इंस्पेक्टर (एसआइ) की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान प्रीति अहलावत के रूप में हुई। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसआइ प्रीति पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र थाने में तैनात थीं। वह दिल्ली पुलिस में 2018 में भर्ती हुई थीं। रात करीब नौ बजे प्रीति दिलशाद गार्डन रिठाला लाइन के रोहिणी ईस्ट मेट्रो स्टेशन से बाहर आते ही बाइक से पहुंचे तीन हमलावरों ने उनके सिर में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। उन्हें निकट के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया गया है। पुलिस ने शव को अंबेडकर अस्पताल में रखवा दिया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि, सब इंस्पेक्टर प्रीति रोहिणी में ही अपनी एक सहपाठी के साथ रह रहीं थी।" alt="" aria-hidden="true" />
रोहिणी में महिला सब इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या
• Haidar Ali